Christmas Decoration Hacks: क्रिसमस सजावट के लिए शानदार DIY हैक

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 22, 2024

अगर आप भी क्रिसमस पर अपने छोटे से घर को अच्छे सजाना चाहती है, तो आपके काफी काम आएंगे ये DIY हैक। आप क्रिसमस ट्री को जरुर सजाएं इसके साथ ही क्रिसमस पर घर को सजाने के लिए छोटे-छोटे आइडिया भी काम आ सकते है। आइए आपको क्रिसमस पर रुम या छोटा-सा घर सजाने के DIY हैक बताने जा रहे हैं।

आप घर में रेड कैंडल को बना सकते है। यह काफी आसान है। वैक्स को मेल्ट करें और साथ ही रेड क्रेयॉन डाल दें। फिर आप छोटे कांच के गिलास में इन रेड मेल्ट वैक्स को डालें और रेड कैंडल को तैयार कर लें। इन कैंडल्स को आप कमरे की टेबल पर सजा सकते है।

टेबल को दें क्रिसमस की थीम

घर में चाहे डाइनिंग टेबल या साइड टेबल पर क्रिसमस से जुड़ी सजावट करना चाहते हैं, तो यह DIY हैक आपके लिए है। मार्केट में मिलने वाली रेड एंड ग्रीन कलर की बॉल्स खरीदकर ले आएं। फिर आप इसे क्रॉकरी वाली प्लेट या फिर कांच की ट्रांसपैरेंट प्लेट लेकर ग्लू से इन बॉल्स को चिपकाएं। बीच में रेड कलर की कैंडल को रखें। 

क्रिसमस वाइब वाली हैगिंग बनाएं

आप क्रिसमस वाइब्स वाली ये वॉल हैगिंग बना सकते है। इसे बनाने के लिए आप सफेद रंग की कागज वाली डिस्पोजेबल गिलास लें।  इन सारी गिलास को एक-एक कर साइड बाई साइड बाई साइड एक दूसरे जोड़ते हुए सर्किल रिंग बना लें। फिर आप रेड कलर का बो रिबन या कागज की मदद से बनाकर चिपका सकते है। इसमें टांगने के लिए छेद कर लें और आपकी क्रिसमस वॉल हैगिंग तैयार है।

स्नो मैन बनाएं

आप टेबल पर रखने के लिए स्नो मैन बना सकते है। आप कागज डिस्पोजल वाली दो गिलासों को एक के ऊपर एक रखकर चिपका दें। इसके बाद आप रेड चार्ट पेपर की मदद से हैट बनाकर ऊपर रखें और चिपका दें। आप ब्लैक कलर की बिंदी लगाकर आंखे बना दीजिए और रेड पेपर से पतली सी कोन बनाकर नोज तैयार कर सकते है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच