Google Map पर जल्द आने वाला है जबरदस्त फीचर, पैसे और समय बचाने में आएगा काम

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 06, 2024

गूगल तकनीकी को लेकर लगातार काम कर रहा है। समय के साथ-साथ कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी में भी काफी बदलाव करती रहती है। ऐसे में गूगल मैप में नया फीचर को ऐड किया जा रहा है। इसकी हेल्प से आपको समय और पैसे दोनों ही बचाने की मदद मिलने वाली है। गूगल का ये नया फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है। आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इसकी मदद से आपको बिल्डिंग का एंट्री और एग्जिट पहचानने में भी मदद मिलने वाली है। बता दें कि, ये फीचर हर यूजर के लिए काफी खास होने वाला है। 

जब आप गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो इसका मतलब है कि आपको रास्ते की जानकारी नहीं है। अब आप कैब करके जाएंगे औऱ आपको बिल्डिंग के एंट्री और एग्जिट की भी जानकारी मिल जाए तो आप सीधा वहीं पर उतरेंगे और इससे आपकी कैब का बिल कम होगा। यानी आपको कम पैसे पे करने होंगे।

समय बचाने के लिए भी ये फीचर सबसे बेस्ट साबित होने वाला है। इससे आप आसानी से समय बचा पाएंगे क्योंकि सीधा एंट्री पर ही उतरेंगे और ये फीचर आपकी कंफ्यूजन काफी दूर भी करने वाला है। इस फीचर का इस्तेमाल आपके काम को आसान कर सकता है।

ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी गूगल मैप पर कई बार बदलाव हो चुका है। गूगल मैप पर आमतौर पर यूजर्स को रास्ता पहचाने में परेशानी होती। लेकिन इसमें बदलाव कर दिया गया है। बता दें कि, इस फीचर को टेस्ट भी किया जा रहा है। Google Pixel 7a में आपको ये टेस्ट मिल रहा है। इसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत