मूंगफली के छिलकों को फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल

By मिताली जैन | Feb 15, 2026

मूंगफली खाना हम सभी को अच्छा लगता है। खासतौर से, ठंड के मौसम में हम सभी मूंगफली को छीलकर खाना पसंद करते हैं। अमूमन हम मूंगफली खा लेते हैं, लेकिन उसके छिलके को यूं ही फेंक देते हैं। जबकि मूंगफली के छिलके भी बेहद काम की चीज है। अगर आप चाहें तो मूंगफली के छिलकों को कई अलग-अलग तरीकों से काम में ला सकते हैं। मूंगफली के छिलके ना केवल आपके घर को सजाने में काम आ सकते हैं, बल्कि ये गार्डनिंग में भी मदद कर सकते हैं। बस जरूरत है कि आप मूंगफली के छिलकों को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मूंगफली के छिलकों को इस्तेमाल करने के कई अलग-अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: अब फेंके नहीं टूटा नारियल, बस अपनाएं ये Super Trick, हफ्तों तक रहेगा Fresh

क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में आएंगे काम

मूंगफली के छिलकों को बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में भी काम में लाया जा सकता है। आप मूंगफली के छिलकों को कलर करके कई अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स व डिजाइन बना सकते हैं। यह कलरफुल मूंगफली के छिलके वाल आर्ट बन सकते हैं या बच्चों की क्रिएशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं।

बर्ड ट्रीट या फीडर बेस के रूप में करें इस्तेमाल

आप साफ व अनसाल्टेड मूंगफली के छिलकों को बर्ड ट्रीट या फीडर बेस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे फिलर मैटीरियल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पक्षियों के लिए फीडिंग करना आसान हो जाता है।

नेचुरल स्क्रबर की तरह करें इस्तेमाल 

मूंगफली के छिलके एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रबर साबित हो सकते हैं। बस आपको इन्हें क्रश करने की जरूरत है। इसके बाद आपके गंदे जूते, गार्डन टूल्स या हार्ड सरफेस को आसानी से साफ कर पाएंगे। यह एक इको-फ्रेंडली ऑप्शन है और इसमें आपको बेवजह पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Chamoli tunnel हादसे में 7 लोगों की मौत, 3 लापता कर्मियों की तलाश जारी

तमिलनाडु CM Vijay का PM Modi को पत्र, लोकसभा सीटें 543 फिक्स करने की मांग, Womens Quota भी तुरंत लागू हो

CJP के निशाने पर Manan Mishra, बोले- कॉकरोच नहीं, छात्रों का हित सबसे ऊपर

BSP Chief Mayawati का बड़ा हमला: Mallikarjun Kharge के मंच के शुद्धिकरण पर RSS Chief को दी नसीहत