1788 कमरे का महल, तीन पत्नियां, 7 हजार लग्जरी कारें, ब्रुनेई के सुल्तान की अजब-गजब कहानी, जिनका वचन ही है शासन

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2022

ये है राजा की "अजीब" कहानी! ओह, 'राजा' नहीं, वो ब्रुनेई का सुल्तान है! हालांकि, भले ही ये सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन विदेशी मीडिया द्वारा इसके सच होने का दावा किया जाता है। वैसे तो दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अभी भी राजशागी चलती है। यानी वहां का राजा ही देश का प्रधान होता है। वो जो कह दे वहीं कानून बन जाता है। एकदम बाहुबली मूवी टाइप- वचन ही शासन है। ऐसा ही एक देश है ब्रुनेई जो इंडोनेशिया के पास स्थित है। यहां के सुल्तान का नाम हसनल बोलकिया है। जिनकी गिनती दुनिया के कुछ अमीर सुल्तानों में होती है। विदेशी मीडिया के अनुसार ब्रुनेई के सुल्तान के पास 30 रॉयल बंगाल टाइगर हैं। जबकि सुल्तान ने तीन शादियां की हैं। 

इसे भी पढ़ें: सस्ते में करना चाहते हैं खरीददारी तो इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल, Flipkart और Amazon से भी आधी है कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि सुल्तान हसनल बोलकिया के पास 7,000 लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसकी कीमत करीब 341 अरब रुपये आंकी जाती है। 5 अक्टूबर 1967 को हसन ऑल बोकैया इब्नी उमर अली सैफुद्दीन III ब्रुनेई की गद्दी पर बैठे। पूरी दुनिया उन्हें 'हसन ऑल बोकैया' के नाम से जानती है। हाल ही में उनकी बेटी राजकुमारी फादजीला लुबाबुल बोल्किया की शादी हुई है। बोल्किया की बेटी की शादी के भव्य कार्यक्रम सात दिनों तक जारी रहे।

प्रमुख खबरें

Festive Season में आंखों की थकावट मिटाने के लिए बेस्ट है Cucumber and Tea Bags Therapy

Delhi High Court ने बस कंडक्टर से 32 साल केस लड़ने पर DTC पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

KPSC भर्ती में गड़बड़ी पर Priyank Kharge सख्त, बोले- निष्पक्ष होगी जांच

Budgam Encounter में मारा गया लश्कर आतंकी Yasir निकला पाकिस्तानी