इन छोटे−छोटे टिप्स को अपनाकर फ्रिज को करें बेहतरीन तरीके से आर्गेनाइज

By मिताली जैन | Oct 17, 2019

फ्रिज का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। यूं तो आप इसमें कई चीजों को स्टोर करती होंगी, लेकिन कई बार फ्रिज में से अजीब सी स्मेल आने लगती है या फिर इसमें रखी चीजें बेहद जल्द खराब होने लगती हैं और इसके पीछे कारण होता है फ्रिज में सामान को सही तरह से न रखना। अगर आप खाने को सही तरह से आर्गेनाइज करके फ्रिज में रखते हैं तो इससे न सिर्फ खाने की शेल्फ लाइफ बढ़ती है, बल्कि आपका फ्रिज भी साफ−सुथरा रहता है और इसकी क्लीनिंग के लिए आपको अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ती। तो चलिए जानते हैं फ्रिज को आर्गेनाइज करने के कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में−

फ्रिज के लिए आपको मार्केट में अलग से स्टोरेज ट्रे मिल जाएंगी। इन्हें फ्रिज के अंदर शेल्फ में आसानी से लगाया जा सकता है। इसकी खासियत यह होती है कि इससे आपके फ्रिज की स्टोरेज क्षमता बढ़ती है क्योंकि आप फ्रिज के अंदर की शेल्फ के साथ−साथ स्टोरेज ट्रे में भी सामान रख सकते हैं। तो उसी साइज के फ्रिज में ज्यादा सामान आसानी से आ जाता है। क्यों है ना यह बढि़या आईडिया।

इसे भी पढ़ें: मेयोनेज़ का ऐसा इस्तेमाल, यकीनन पहले नहीं पता होगा आपको

मैग्नेटिक बॉटल हैंगर

फ्रिज में हम सभी कई तरह की बोतले रखते हैं और अक्सर उनके टूटने का डर बना रहता है। ऐसे में आप फ्रिज में मैग्नेटिक बॉटल हैंगर लगा सकते हैं। इस तरह आप सारी बोतलों को फ्रिज में एक जगह आसानी से रख सकते हैं और इस तरह उन्हें रखना काफी आसान हो जाएगा।

लेबल बॉक्स

अगर आप चाहते हैं कि जब भी आप फ्रिज खोलें तो आपको काफी अच्छा महसूस हो तो आप मार्केट में मिलने वाले लेबल बॉक्स या कंटेनर ले सकती हैं और उसमें अपना सामान रख सकती हैं। इस तरह किचन में रखी जाने वाली चीजों को आप काफी अच्छी तरह से आर्गेनाइज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्याज के ऐसे इस्तेमाल से अब तक अनजान होंगे आप

साइड स्टोरेज रैक

अगर आप सोचते हैं कि आप सिर्फ फ्रिज के अंदर ही सामान स्टोर कर सकते हैं तो आप गलत है। फ्रिज को कई मल्टीपर्पस तरीके से स्टोर किया जा सकता है। आप फ्रिज के अंदर रखे जाने वाले सामान को तो फ्रिज में रखें। वहीं किचन में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजों को आप साइड स्टोरेज रैक में रख सकते हैं। यह साइड स्टोरेज रैक फ्रिज की साइड में आसानी से लगाया जा सकता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Vijay के CM बनने से पहले बवाल, सिंगर सुचित्रा ने Trisha को कहा Parasite?

Tamil Nadu CM बनते ही Thalapathy Vijay को PM Modi की बधाई, कहा- साथ मिलकर करेंगे काम

Bengal में BJP की जीत से TMC में बिखराव का डर, अब क्या करेंगी Mamata Banerjee?

PM Modi आज हैदराबाद दौरे पर, 9500 करोड़ की सौगात और BJP Rally से बदलेंगे दक्षिण का मिजाज