Amazon के वैश्विक बिक्री कार्यक्रम के तहत भारतीय MSME, ब्रांड का कुल निर्यात दो अरब डॉलर के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

नयी दिल्ली। ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन के वैश्विक बिक्री कार्यक्रम (जीएसपी) के तहत बिक्री करने वाले भारतीय लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) और ब्रांड का कुल निर्यात दो अरब डॉलर को पार कर गया है। अमेजन ने सोमवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक अमेजन ने साल 2015 में जीएसपी की शुरुआत की थी। इसके तहत भारतीय कंपनियों को अमेजन की 15 वेबसाइट के माध्यम से दुनियाभर में अपने सामान का निर्यात करने का मौका मिलता है। पहले इस कार्यक्रम कुछ ही विक्रेता जुड़े थे जिनकी संख्या अब 60,000 से अधिक हो चुकी है। इस साल जनवरी में अमेजन ने 2025 तक जीएसपी के माध्यम से कुल 10 अरब डॉलर के निर्यात की प्रतिबद्धता जतायी थी।

प्रमुख खबरें

US-Iran Tensions | विनाश की शुरुआत! अमेरिकी ड्रोन एक्शन से थर्राया ईरान, आधी दुनिया को लील जाएगी ये जंग!

जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा, UN में नई दिल्ली ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

भारत कभी किसी विदेशी ताकत के आदेश नहीं मानता, पीएम मोदी पर दबाव बनाना बेकार, ट्रंप को पुतिन का कड़ा जवाब

संकरी गलियां और नियमों की अनदेखी बनती रही काल! दिल्ली में पिछले 6 सालों में आग से जुड़ी घटनाओं में 543 लोगों की जान गयी