Amazon इंडिया 2020 तक एक बार इस्तेमाल किए प्लास्टिक को करेगी बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

नयी दिल्ली। ई-वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने जून, 2020 तक एक बार में इस्तेमाल में लाये जाने वाले प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण बचाने के लिए लोगों से इस तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का आग्रह किया है।

अमेजन ने कहा कि उसके पूर्ति केंद्रों पर सामानों की पैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों में इस तरह के प्लास्टिक की हिस्सेदारी सात प्रतिशत से भी कम है। अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष (ग्राहक पूर्ति) अखिल सक्सेना ने कहा, अमेजन इंडिया टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पैकिंग सामग्री के सबसे अच्छे इस्तेमाल, कचरा में कमी लाने और पर्यावरण के अनुकूल पैकिंग तंत्र विकसित करने का लक्ष्य है। 

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट