Amazon के जेफ बेजोस ने हासिल किया ऐसा मुकाम, Elon Musk को हो गया बड़ा नुकसान

By रितिका कमठान | Mar 05, 2024

टेस्ला के सीईओ और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क बीते लंबे अर्से से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे। मगर ताजा आंकड़ों के अनुसार अब एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे है। उनके सिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज छिन गया है। उनकी जगह किसी और व्यक्ति ने ले ली है। अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस बन गए हैं।

 

मामूली है दोनों की संपत्ति में अंतर

दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में शीर्ष तीन पायदान पर जेफ बेजोस, एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम शामिल है। तीनों की नेटवर्थ क्रमश: 200 अरब डॉलर, 198 अरब डॉलर और 197 अरब डॉलर पर बनी हुई है। तीनों की दौलत में काफी कम अंतर देखने को मिल रहा है। वहीं चौथे पायदान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग बने हुए हैं जो 179 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक है। वहीं 150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स पांचवें स्थान पर बने हुए है।

मुकेश अंबानी का ये है मुकाम

वहीं इस सूची में मुकेश अंबानी का भी नाम शामिल है, जो कि एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स है। दुनिया में सबसे अमीरों की सूची में उनका स्थान 11वें नंबर पर है। उनकी नेटवर्थ 115 अरब डॉलर पर बनी हुई है। उनके बाद 12वें नंबर पर गौतम अडानी है जिनकी नेट वर्थ 104 अरब डॉलर पर बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

2008 Ahmedabad Serial Blasts Case पर Gujarat High Court Verdict आतंकवाद के खिलाफ India की Zero Tolerance Policy का सशक्त उदाहरण है

AC Tips: Monsoon में कूलिंग और बिल दोनों बचाएगी ये सीक्रेट सेटिंग, जानें सही Temperature

Pregnant Deepika Padukone का पावरफुल डांस, Hilton के नए Ad Video ने मचाई धूम

Operation Sheruwali के तहत Rajouri के जंगलों में आतंकियों की घेराबंदी! Shopian में भी Encounter, Kupwara में Terror Hideout ध्वस्त