Amazon Layoffs: एक और बड़ी छंटनी की तैयारी, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार।

By Ankit Jaiswal | Jan 23, 2026

अक्टूबर में आई रिपोर्ट्स के बाद से ही अमेज़न के कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। अब ऐसा लग रहा है कि वही आशंकाएं सच होती दिख रही हैं। बता दें कि पहले संकेत मिले थे कि कंपनी आने वाले महीनों में करीब 30 हजार पदों में कटौती कर सकती है, जिसमें से लगभग 14 हजार नौकरियों पर शुरुआती दौर में असर पड़ा था।

गौरतलब है कि अगर यह आंकड़े सही साबित होते हैं, तो पिछले कुछ महीनों में अमेज़न से जाने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 30 हजार के आसपास पहुंच सकती है। इससे पहले साल 2023 में भी कंपनी लगभग 27 हजार पदों में कटौती कर चुकी है, जिसे उस समय टेक सेक्टर की सबसे बड़ी छंटनियों में गिना गया था।

कई कर्मचारियों का मानना है कि इस नई कटौती की एक बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल है। अमेज़न सहित कई टेक कंपनियां अब एआई के जरिए कामकाज को ज्यादा ऑटोमेट कर रही हैं, जिससे कुछ भूमिकाओं की जरूरत कम हो रही है।

कर्मचारियों द्वारा ब्लाइंड जैसे प्लेटफॉर्म पर साझा की गई जानकारियों के अनुसार, एडब्ल्यूएस और कॉरपोरेट टीमों में काम करने वालों को मैनेजमेंट की ओर से पहले ही संकेत मिलने लगे हैं। कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया है कि जिन कर्मचारियों को परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान यानी PIP पर रखा गया है, उन्हें दूसरों से पहले इस फैसले की सूचना दी जा सकती है।

फिलहाल अमेज़न की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कंपनी के भीतर बढ़ती चर्चाएं यह साफ कर रही हैं कि आने वाले हफ्ते हजारों कर्मचारियों के लिए बेहद अहम और अनिश्चित रहने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Houthi विद्रोहियों की मदद के आरोप में US ऊर्जा विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, FBI ने पकड़ा

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया