Ambani-Adani को लगा बड़ा झटका, Top 15 Billionaires की सूची से हुए बाहर, जानें कारण

By रितिका कमठान | Nov 05, 2024

दुनिया के शीर्ष अमीरों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस सूची में भारत के दो उद्योगपति भी शामिल हैं, जिसमें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी शामिल है। वहीं अब टॉप 10 बिल्यनेयर की सूची में शामिल नौ अमीरों को बीते 24 घंटों में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

 

बेजोस और मस्क को भी लगा झटका

अमीरों की सूची में शामिल टॉप 10 उद्योगपतियों को ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक नुकसान हुआ है। एलन मस्क हो या जेफ बेजोस सभी को नुकसान उठाना पड़ा है। एलन मस्क की नेट वर्थ गिरकर 258 अरब डॉलर रह गई है जिसमें 4.39 अरब डॉलर कम हुए है। वहीं जेफ बेजोस की नेटवर्थ की बात करें तो ये 1.94 अरब डॉलर कम होकर 218 अरब डॉलर पर आ गई है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग की संपत्ति 2.23 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 199 अरब डॉलर हो गई है।

 

माइक्रोसॉफ्ट के कोफाउंडर बिलगेट्स को फायदा

खासबात है कि इस पूरी सूची में फायदा सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स को हुआ है। शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में शामिल बिल गेट्स की संपत्ति में 373 मिलियन डॉलर बढ़ गए है। उनकी संपत्ति बढ़कर अब 157 अरब डॉलर हो गई है। वहीं लैरी एलिसन को 538 मिलियन डॉलर, बर्नार्ड अर्नाल्ट को 353 मिलियन डॉलर, लैरी पेज को 1.49 अरब डॉलर, सर्गेई ब्रिन को 1.39 अरब डॉलर, स्टीव बाल्मर को 610 मिलियन डॉलर और वॉरेन बफे को 2.76 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है।

 

अंबानी और अडानी शीर्ष 15 से बाहर

अंबानी और अडानी दोनों ही अमीरों की सूची में शीर्ष 15 की सूची से बाहर हो गए है। दोनों उद्योगपति इस सूची में अब तक शामिल थे। गौरतलब है कि भारतीय शेयर बाजार में आ रही बीते दिनों से कुछ गिरावट के कारण दोनों उद्योगपतियों को नुकसान हुआ है। उद्योगपतियों की कंपनियों के शेयर नीचे गिरे है। शेयर गिरने से संपत्ति में गिरावट आई है। बीते एक महीने के दौरान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पांच फीसदी गिरे है। उनकी संपत्ति बीते 24 घंटे में 2.72 अरब डॉलर कम हो गई है। अब वो 17वें सबसे अमीर व्यक्ति के पायदान पर पहुंच गए है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ बीते 24 घंटों मे 2.06 अरब डॉलर गिरी है। वो अब दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

प्रमुख खबरें

शहबाज शरीफ के सामने SCO Summit में PM Modi का दो टूक मैसेज, आतंकवाद Strategic Asset नहीं हो सकता

Shalini Pandey बनीं डीपफेक का नया शिकार! वायरल AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की रिपोर्ट करने की अपील

Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया Congress Jitao Programme, विपक्ष पर भड़के

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया