राजदूत संधू बोले- स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत अमेरिका के बीच व्यापक सहयोग की अपार संभावनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

वाशिंगटन, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि कोविड-19 महामारी पर काबू पाने में दोनों देशों के बीच सहयोग ने अहम भूमिका निभाई है। संधू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक द्विपक्षीय सहयोग और भविष्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों से निपटने की तैयारी के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ‘द ह्यूस्टन क्रॉनिकल’ अखबार में छपे संपादकीय में कहा कि दो जीवंत लोकतंत्रों भारत और अमेरिका ने महामारी पर काबू पाने में अहम भूमिका निभायी है। अमेरिकी संस्थान और भारत की टीका कंपनियां कोविड-19 रोधी विश्वसनीय और किफायती टीके बनाने के लिए निकटता से सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी से निपटने और भविष्य के जन स्वास्थ्य खतरों से निपटने की तैयारी के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच व्यापक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस