अंबाती रायडू पर ICC का प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019

दुबई। आईसीसी ने अंबाती रायडू के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि इस भारतीय क्रिकेटर ने 14 दिन की निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने संदिग्ध एक्शन की जांच कराने से इनकार कर दिया। रायडू के एक्शन की शिकायत 13 जनवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के दौरान की गई थी। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि इस खिलाड़ी ने 14 दिन की समय सीमा के भीतर अपने गेंदबाजी एक्शन की जांच कराने से इनकार कर दिया लिहाजा उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है।

गेंदबाजी एक्शन की वैधता संबंधी आईसीसी नियमों के प्रावधान 4–2 के तहत उन पर प्रतिबंध लगाया गया है। आईसीसी ने कहा कि उसकी जांच होने तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। उसे यह दिखाना होगा कि वह वैध एक्शन के साथ गेंदबाजी कर सकता है। रायुडू बीसीसीआई की सहमति से घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकता है। रायडू मूल रूप से बल्लेबाज है और वनडे क्रिकेट में अब तक 49 मैचों में सिर्फ 121 गेंद डाली है। 

प्रमुख खबरें

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ