आंबेडकर नीत VBA को चार लोकसभा सीटों की पेशकश की है : Sanjay Raut

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2024

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रकाश आंबेडकर की अगुवाई वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) को चार सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। आंबेडकर महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों - शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए बातचीत के दौरान समन्वय की कमी का आरोप लगाया है। 

राउत ने कहा, ‘‘दानवे पक्के वफादार हैं और नाराज नहीं हैं। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर नहीं की। उद्धव जी ने उनसे और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे से शुक्रवार को बात की और दोनों नेता उस प्रत्याशी के लिए काम करेंगे जिसे उद्धवजी ने इस सीट के लिए चुना है।’’ चुनावी बॉण्ड योजना को धन शोधन का मामला बताते हुए राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मामले दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा ‘एक्स’ पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखने पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी का परिवार वे ठेकेदार और उद्योगपति हैं जिन्होंने चुनावी बॉण्ड योजना में चंदा दिया है। जब ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आएगा तो देश के गरीब लोग हमारा परिवार होंगे।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav