Ambedkar ने महाराष्ट्र सरकार से खानाबदोश जनजातियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का आग्रह किया

By Prabhasakshi News Desk | Sep 18, 2024

मुंबई । वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर खानाबदोश जनजातियों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से उनके लिए एक अलग मंत्रालय स्थापित करने का आग्रह किया है। आंबेडकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मंगलवार को यह पत्र साझा किया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कई खानाबदोश जनजातियां और आदिवासी समुदाय के लोग विभिन्न स्थितियों पर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इन समुदायों को अभी तक सरकार से नागरिकता के प्रमाण के साथ-साथ भोजन, कपड़ा और आश्रय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

तेलंगाना में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात! महिला ने ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर की पति की हत्या

विदेश मंत्री एस जयशंकर की Bahrain यात्रा! शाह हमद बिन ईसा से की मुलाकात, भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए जताया आभार

Maharashtra Rain Update | मुंबई- पुणे में भारी बारिश का कहर! मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद, भूस्खलन और हादसों में 6 की मौत

नोएडा के सेक्टर 88 में सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू