20 सालों में मासूम सकीना से सेक्सी बॉम्ब हो चुकी हैं Ameesha Patel, 47 साल में भी फ्लॉन्ट करती हैं कर्वी फिगर

By रेनू तिवारी | Jun 09, 2023

फिल्म कहो न प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अमीषा पटेल ने बहुत कम समय में खूब लोकप्रियता कमाई। उन्होंने गदर, हमराज जैसी सुपरहिट फिल्में दी। एक समय था जब अमीषा पटेल की खूबसूरती के लोग दीवाने थे। उनके चेहरे पर दिखने वाली मासूमियत अमीषा को मौजूदा अन्य एक्ट्रेस से अलग बनाती थी। जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाली एक्ट्रेस अमीषा अब बहुत बदल चुकी हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको अमीषा पटेल का बदला चेहरा दिखाने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: OMG 2 बनाम Gadar 2 के महा मुकाबले का रणबीर कपूर की फिल्म पर होगा असर? फैंस ने की Animal की रिलीज डेट Postponed करने की मांग

 

कुछ रिपोर्ट की माने तो 2007 में आयी अमीषा पटेल की आखिरी हिट फिल्म भूल भुलैया थी। फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस विद्या बालन थी लेकिन अमीषा को लोग भी प्रमुख था। ऐसे में उनके काम की भी तारीफ हुई थी। इस हिट के बाद से अमीषा के पास कई फिल्में आयी लेकिन एक भी फिल्म अच्छे स्तर पर नहीं चली। अब 2023 में एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अमीषा पटेल शकीना बनकर वापसी करने वाली हैं देखना होगा गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा पाती हैं या नहीं।  

अमीषा पटेल को बड़े स्टर परल लोकप्रियता फिल्म गदर से मिली थी। साल 2001 में आयी फिल्म गदर में अमीषा ने सकीना का किरदार निभाया था। देश के विभाजन के दौरान सकीना भारत में रह जाती हैं। दारा सकीना की जान बचाता है बाद में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है और दारा और सकीना की शादी हो जाती हैं। 

 

 सकीना का एक दिन संपर्क अपने पिता से होता है जो पाकिस्तान की सियासत में काफी एक्टिव होते हैं। वह सकीना को पाकिस्तान बुला लेते हैं। फिर वह सकीना को वापस भारत नहीं भेजते। दारा सकीना को पाने के लिए एक लंबी जंग लड़का हैं। अब गदर 2 की कहानी भी यहीं से शुरू होगी। अमीषा एक बार फिर से दमदार वापसी करने के लिए तैयार है। 

 

मासूस सी दिखने वाली सकीना का लुक अब काफी हॉट हो गया हैं। अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ हॉट हॉट तस्वीरे शेयर करती हैं। कई बार अमीषा पटेल को एक बड़ी उम्र की महिला होने और उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल भी किया जाता है लेकिन अमीषा पटेल इसकी परवाह किए बिना  वह लगातार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। 

 

अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1975 को हुआ था। उन्होंने 2000 में रोमांटिक थ्रिलर फिल्म कहो ना ... प्यार है के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की, जो समीक्षकों और व्यावसायिक रूप से सफल रही और सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए जी सिने अवार्ड सहित कई पुरस्कार जीते।

 

पटेल को गदर: एक प्रेम कथा (2001) से प्रसिद्धि मिली, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई, जिसने उन्हें फिल्मफेयर विशेष प्रदर्शन पुरस्कार दिलाया। उन्होंने सफल बद्री (2000) के साथ तेलुगु फिल्म की शुरुआत की।

 

पटेल हमराज़ (2002), क्या यही प्यार है (2002), हनीमून ट्रैवल्स प्रा. लिमिटेड (2007), भूल भुलैया (2007) और रेस 2 (2013) जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। 

 

 


प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान