भारत और अमेरिका ने नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर शेर बहादुर देउबा को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

काठमांडू। भारत और अमेरिका ने शेर बहादुर देउबा को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष एवं 75 वर्षीय वरिष्ठ नेता देउबा, सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को रिकॉर्ड पांचवी बार औपचारिक रूप से नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान का भविष्य उसका अतीत नहीं हो सकता: विदेश मंत्री एस जयशंकर

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री देउबा ने राजदूत क्वात्रा से बुधानीलकंठ स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुभकामनाओं एवं बधाई के लिए राजदूत का धन्यवाद किया और “दोनों देशों के बीच पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद किया।” इस बीच, नेपाल में अमेरिका के राजदूत,रैंडी बैरी ने भी नये प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्ति के लिए देउबा को बधाई दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए मंगलवार की शाम ट्वीट किया, “अमेरिकी दूतावास सभी स्तरों पर, सरकार से लेकर प्रत्येक नेपाली तक हमारी करीब 75 वर्षों की दोस्ती को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को तत्पर है। देउबा इससे पहले चार बार जून 2017 से फरवरी 2018, जून 2004 से फरवरी 2005 तक, जुलाई 2001 से अक्टूबर 2002 तक और सितंबर 1995 से मार्च 1997 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में