अमेरिका ने ताइवान को दो नए महत्वपूर्ण हथियारों की बिक्री की मंजूरी दी, चीन हो सकता है नाराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2022

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ताइवान को दो नए महत्वपूर्ण हथियारों की बिक्री की मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस कदम से चीन के नाराज होने की पूरी संभावना है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, ताइवान के एफ-16 लड़ाकू विमानों के बेड़े, जी-130 परिवहन विमानों और अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए जाने वाली अन्य हथियार प्रणालियों का समर्थन करने के लिए 42.5 करोड़ डॉलर से अधिक के अतिरिक्त विमान पुर्जों की बिक्री को मंजूरी दे दी गई है। इंडोनेशिया में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई आमने-सामने की मुलाकात के महज दो सप्ताह बाद ही यह घोषणा की गई है।

इसे भी पढ़ें: Indonesia: द्वीप जावा में एक पुलिस थाने के बाहर व्यक्ति ने खुद को विस्फोट से उड़ाया, कई घायल

गौरतलब है कि चीन का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है और वह विदेशी अधिकारियों की ताइवान यात्रा का विरोध करता है। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के अगस्त में ताइवान की यात्रा करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए थे। चीन ने इसे उकसाने वाला कदम करार दिया था और जवाब में स्व-शासित द्वीप ताइवान के आसपास कई सैन्य अभ्यास किए थे।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप