अमेरिका ने कोरोना वायरस फर्जीवाड़े को लेकर पहली वेबसाइट बंद की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि उसने कोरोना वायरस का टीका बेचने का दावा करने वाली एक बेवसाइट को बंद कर दिया है। वैश्विक महामारी के संबंध में फर्जीवाड़ा के खिलाफ संघीय कानून प्रवर्तन विभाग की यह पहली कार्रवाई है। न्याय मंत्रालय ने एक बायान में बताया कि coronavirusmedicalkit.com वेबसाइट के खिलाफ वाद दायर किए गए हैं।

यह वेबसाइट कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी कोविड-19 के लिए टीके बेचने का दावा कर रही थी। बयान के मुताबिक टेक्सास के संघीय न्यायाधीश ने वेबसाइट बंद करने का शनिवार को आदेश दिया था हालांकि रविवार शाम तक भी यह साइट खुल रही थी। साइट के होमपेज पर नजर आ रहे एक बयान के मुताबिक, ‘‘कोरोना वायरस (कोविड-19) के हालिया प्रकोप के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन टीके के किट दे रहा है। शिपिंग के लिए महज 4.95 डॉलर का भुगतान करें।” इस बयान के बाद शिपिंग शुल्क भुगतान के लिए बैंक खाते के विवरण भरने की जगह छोड़ी गई थी। न्याय मंत्रालय ने यह नहीं बताया है कि कितने लोग इस फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं लेकिन फर्जीवाड़े के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और ठगी की रकम का पता करने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा