अमेरिका ने पाकिस्तान को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिया 80 लाख डॉलर का योगदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

इस्लामाबाद।अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि वह 80 लाख डॉलर से अधिक के नये योगदान से पाकिस्तान को कोरोना वायरस के खिलाफ उसकी लड़ाई में सहयोग कर रहा है। यहां अमेरिकी दूतावास ने कहा कि राजदूत पॉल जॉंस ने सरकार के साथ नये तरीकों पर चर्चा की है और अमेरिका कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के साथ साझेदारी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, इलाज किये बिना मरीजों को लौटाने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 7000 से अधिक मामले सामने आये हैं जिनमें से 130 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी मिशन ने एक वीडियो संदेश में कहा,‘‘आठ लाख डॉलर से अधिक के योगदान के सहयोग से अमेरिका पाकिस्तान में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने एवं सक्रमित लोगों की देखभाल करने के लिए यहां की सरकारर के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमण के मामले 14,000 के करीब, गुजरात 1000 का आंकड़ा पार करने वाला छठा राज्य

इस धनराशि का उपयोग तीन नयी चलती-फिरती प्रयोशालाओं की स्थापना, इस्लामाबाद, सिंध, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आपात ऑपरेशन सेंटर आदि कार्यों के लिए किया जाएगा। इन प्रयोगशालाओं से वायरस के हॉटस्पॉट में रहने वाले पाकिस्तानियों का परीक्षण, उपचार एवं उनकी निगरानी की जा सकेगी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा