मुनीर मेरा दर्द तब समझेगा जब...अमेरिका ने पाक समर्थक आतंकी संगठन पर चलाया हंटर तो पीड़ित के पिता ने दी प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले में 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए। एक हफ़्ते पहले ही उनकी शादी हुई थी और वे अपने हनीमून पर थे, जब आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी। हमले के कुछ महीनों बाद, अमेरिकी विदेश विभाग ने पहलगाम आतंकी हमले के पीछे के समूह, द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, विनय नरवाल के पिता, राजेश नरवाल ने सीएनएन न्यूज़ 18 से विशेष बातचीत की और कहा कि वह (पाकिस्तानी सेना के जनरल असीम मुनीर) मेरे दर्द को तब समझेंगे जब उनके बेटे या बेटी को कोई नुकसान पहुँचाएगा।

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' के खिलाफ बड़ा एक्शन, अमेरिका ने किया आतंकवादी संगठन घोषित

ट्रम्प प्रशासन ने टीआरएफ को एक आतंकवादी समूह घोषित कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने टीआरएफ को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित किया है। रुबियो ने कहा कि यह कदम राष्ट्रपति ट्रम्प के पहलगाम हमले के लिए न्याय की माँग को दर्शाता है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला हर भारतीय के दिल में गहराई से बसा है और देश को आज भी विनय नरवाल की शोकाकुल पत्नी हिमांशी नरवाल की तस्वीर याद है, जो उनके पार्थिव शरीर के पास बैठी थीं। इस हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमले किए।

प्रमुख खबरें

India-US Relations पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, Marco Rubio ने गिनाए Defense और AI क्षेत्र में सहयोग के बड़े फायदे

PM Modi का बड़ा Target: Global Top 5 में शामिल हों भारतीय Banking और Pharma सेक्टर की दिग्गज कंपनियां

भारत बनेगा Global Manufacturing Hub, NITI Aayog ने चुने 12 मुख्य Sectors जो बदलेंगे देश की अर्थव्यवस्था

1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग, सेमीकंडक्टर से आत्मनिर्भरता, PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें