Biden in Israel: अमेरिका ने जो कहा वो किया पूरा, नेतन्याहू बोले- 7 अक्टूबर इजरायल के इतिहास का काला दिन

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2023

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज तेल अवीव की अपनी यात्रा पर पहुंचे। बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान नेतन्याहू ने कहा कि हमास को पूरी तरीके से खत्म करने की जरूरत है। अमेरिका ने जो वादे किए थे वो एक्शन के तौर पर निभाया है। बाइडेन ने एयरक्रॉफ्ट कैरियर ग्रुप भेजा है। जिससे की कोई एयर स्ट्राइक करना पड़े तो इन्हीं एयरक्रॉफ्ट कैरियर्स से हो सके। हमास ने लोगों को मारा और बच्चों को जिंदा जलाया। इजरायली सैनिकों को बंधक बनाया। जिन बच्चों को बंधक बनाकर हमास के आतंकी लेकर गए हैं उनका दर्ज हमें नजर आ रहा है। दिख रहा है कि वो कितने घबराए हुए हैं। हमास ने 1400 इजारलियों का कत्ल किया है। 

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल का साथ देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।  

इसे भी पढ़ें: AIR Force 1 इजरायल में कर गया लैंड, अमेरिकी राष्ट्रपति की हाई रिस्क विजिट से दुनिया को क्या उम्मीद है?

बता दें कि अस्पताल में हुए विस्फोट के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन की पश्चिम एशिया की यात्रा रद्द हो गई है। बाइडन की इस यात्रा से युद्ध से उत्पन्न संकट के समाधान की उम्मीद थी। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके देश ने अम्मान में बुधवार को होने वाले क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया है, जिसमें बाइडन जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय, फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात करने वाले थे।  

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल