अमेरिका ने हिंसा पीड़ित प्रवासियों को शरण देने संबंधी ट्रंप के कड़े नियमों को किया खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की उन दो नीतियों को समाप्त कर दिया, जिससे हिंसा से पीड़ित प्रवासियों का अमेरिका में शरण लेना मुश्किल हो गया था। अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक नई नीति जारी करते हुए कहा कि आव्रजन न्यायाधीश ट्रंप काल के उन नियमों का पालन करना बदं कर दें, जिन्होंने घरेलू हिंसा या किसी संगठन द्वारा की जा रही हिंसा का सामना कर रहे प्रवासियों के लिए अमेरिका में शरण लेना मुश्किल बना दिया है। यह कदम उनके लिए मानवीय सुरक्षा से जुड़े उनके मामलों को जीत में मदद करेगा। अप्रवासी अधिवक्ताओं ने भी व्यापक रूप से इसका स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें: मायावती ने फिर साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- स्थानीय नेताओं का भरोसा खो चुकी पार्टी

अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के अपने कार्यालय तथा होमलैंड सिक्योरिटी विभाग को, शरण लेने को इच्छुक लोगों के समूह से जुड़े आव्रजन कानूनों की जटिलता को दूर करने के लिए मसौदा तैयार करने का आदेश देने के बाद, वह ये बदलाव कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर