मोदी ने पुतिन-जिनपिंग को बता दिया ट्रंप का दिमाग ठिकाने लाने का मंत्र, चीन में लग गया अमेरिका के दुश्मनों का मेला

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2025

चीन में इन दिनों अमेरिकी दुश्मनों का तांता लगा है। एक के बाद एक अमेरिका के दुश्मन चीन पहुंच रहे हैं। भारत के साथ संबंध खराब करने के बाद अमेरिका ने बैठे बिठाए एक मौका दे दिया, चीन के करीब जाने का मौका और बिना समय गंवाए बीजिंग ने भी इस मौके को लपक लिया। अब बारी बाकी देशों की है। चीन इस समय हिंद प्रशांत क्षेत्र और एशिया का केंद्र बन चुका है। एससीओ संगठन के बाद अब बारी मिलिट्री परेड की है। नतीजन मोदी-पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजिस्कियान के बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने इसे लेकर जानकारी शेयर की है। उत्तर कोरियाई मीडिया के हवाले से बताया गया कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन अपने चीनी और रूसी समकक्षों शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ एक सैन्य परेड में भाग लेने के लिए अपनी बख्तरबंद ट्रेन से चीन जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नाचते नाचते दुनिया पर टैरिफ ठोकने वाले ट्रंप को अब मोदी जिनपिंग दिखाएंगे- हाथी-ड्रैगन का डांस

किम अपने 14 वर्षों में पहले अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे

अपने 14 वर्षों के कार्यकाल में किम पहली बार किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पहला अवसर भी होगा जब किम, शी और पुतिन जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माना जाता है एक ही स्थान पर एक साथ दिखाई देंगे। हालाँकि, तीनों नेताओं के बीच किसी निजी बैठक की पुष्टि नहीं हुई है। कथित तौर पर किम समारोह में भाग लेने के लिए सोमवार को अपनी विशेष ट्रेन से प्योंगयांग से चीन के लिए रवाना हुए। उनके आज बीजिंग पहुँचने की उम्मीद है। जोंग-उन इससे पहले 2023 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए इसी ट्रेन से मास्को गए थे। यह वही प्रसिद्ध हरी ट्रेन है जिसका उपयोग उनके पिता किम जोंग-इल और दादा किम इल-सुंग अपनी विदेश यात्राओं के लिए करते थे। पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन में हैं। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस