ग्राउंड पर जंग में इजरायल डटा हुआ, इधर लॉबिंग में लगा अमेरिका, अब जॉर्डन जाकर ब्लिंकन ने फिलिस्तानी राष्ट्रपति से की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Oct 13, 2023

इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर बड़े हमले की तैयारी में है। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद अब अरब राजधानी का दौरा शुरू किया है। अमेरिका हमास पर दबाब बनाना चाहता है। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने पहले कहा था कि वह अम्मान में महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिलेंगे और फिर कतर, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे। जॉर्डन में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से एंटनी ब्लिंकन ने मुलाकात की है। 

इसे भी पढ़ें: Hamas के होममेड 'कासिम रॉकेट' Israel के लिए बने चुनौती, कैसे ये पश्चिम एशिया के आतंकवादियों की पहली पसंद बन गया

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बार फिर इजराइल के प्रति अमेरिका का समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ यह संदेश लेकर आया हूं कि आप स्वयं इतने ताकतवर हो सकते हैं कि अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम हों लेकिन जबतक अमेरिका है आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी

Jadavpur University ने वामपंथी छात्र सम्मेलन विवाद के बाद कार्यक्रम मंजूरी समिति भंग की

Shaurya Path: Ashutosh Dixit संभालेंगे Indian Air Force की कमान, भारत अब बदलेगा आसमान का खेल! दुश्मन अभी से हुए बेचैन