अमेरिका ने दागा ऐसा हथियार, उड़ गई खामेनेई की नींद!

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2026

 रमजान से पहले ही अब ईरान के आसमान में कयामत मंडरा रही है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका के फाइटर्स ने ईरान को चारों तरफ से घेर लिया है। ईरान के सामने अब करो या मरो के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है। पहले F-15 और अब अमेरिका की तरफ से खतरनाक F35 की भी तैनाती कर दी गई है। मिडिल ईस्ट से आई तस्वीरों में 24 अमेरिकी F1-15 दिखाई दे रहे हैं। इनमें 12 F35A देखे जा सकते हैं। और 12 A10C की तैनाती भी दिखाई दे रही। पहले क़तर का अल उदैद एयरबेस और अब मुफाक साल्टी एयरबेस। अमेरिका ने कतर के अल उदैद और जॉर्डन के मुफाक साल्टी में अपनी जंगी बेड़ों की तैनाती कर दी है।  तैयारी ऐसे वक्त में चल रही है जब दोनों तरफ से डील की खबरें सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी हथियारों की लोकेशन चीन ने कर दी लीक, खुश हो गया ईरान

एफ-35 वर्टिकल लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकता है। यह एक ही वक्त में सेना के तीनों यूनिट से इंफॉर्मेशन शेयर कर सकता है। हालांकि वॉर की तैयारियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुली चेतावनी दी है। ट्रंप का कहना है कि ईरान के अडियल रुख की वजह से हमें B2 बम वर्ष विमान भेजने पड़े। इधर अमेरिका तैयार है। उधर ईरान ने भी संकेत दे दिए हैं कि अगर कोई गुस्ताखी की तो उसकी तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। हमें नई ने साफ कर दिया है कि यह रमजान अमेरिका पर भारी पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम