50% टैरिफ के बाद भारत पर अमेरिका लेने वाला था क्या बड़ा एक्शन? पुतिन करेंगे अब ट्रंप से मीटिंग

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया पर टैरिफ बम दाग रहे हैं। इसकी एक मात्र वजह पुतिन के साथ टेबल पर बैठकर बातचीत करना। ये संभव जबतक नहीं होगा तब तक ट्रंप यूं ही बेचैन घूमते रहेंगे और पूरी दुनिया पर टैरिफ बम दागते रहेंगे। शायद ट्रंप की इन्हीं कोशिशों और जल्दबाजी को पुतिन भांप गए हैं। नतीजन खबर मिल रही है कि अगले हफ्ते ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रुकवाने का क्रेडिट लेना चाहते हैं। नोबले प्राइज पाने की होड़ में ट्रंप पुतिन से पहली मुलाकात चाहते हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है और वो भी फेस टू फेस यानी दोनों एक साथ एक टेबल पर बैठकर रूस यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए बातचीत कर सकते हैं। जानकारी तो ये भी मिल रही है कि पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत को धमकी देकर छत से चिल्लाने लगे ट्रंप, पत्रकारों ने पूछा- राष्ट्रपति जी आप क्या कर रहे हैं?

व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि ट्रंप और पुतिन के बीच बैठक के अलावा, रूसी राष्ट्रपति और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच भी एक शिखर सम्मेलन हो सकता है। पुतिन और ज़ेलेंस्की दिसंबर 2019 के बाद से एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच संभावित बैठक के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने पत्रकारों से कहा बहुत जल्द मुलाकात होने की अच्छी संभावना है। जनवरी में सत्ता में लौटने के बाद से ट्रंप ने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए काफ़ी प्रयास किए हैं। इस संबंध में उन्होंने ज़ेलेंस्की से कई बार मुलाक़ात भी की है, लेकिन अभी तक पुतिन से मुलाक़ात नहीं हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक विवादास्पद कदम उठाते हुए, गैस, तेल और हथियारों सहित रूसी उत्पादों की ख़रीद के लिए भारत सहित कई देशों पर प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग