अमेरिका ने भारत से रूस को लेकर विशेष रूप से कुछ भी करने को नहीं कहा है: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

वाशिंगटन| व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन के दौरान रूस से तेल आयात के मुद्दे पर भारत से विशेष रूप से कुछ करने के लिये नहीं कहा है।

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने डिजिटल सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से कहा, दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन से संबंधित सभी मुद्दों पर बात की।

यह एक बहुत ही स्पष्ट वार्ता थी। मुझे लगता है कि आपने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों पर भी गौर किया होगा। यह बहुत स्पष्ट वार्ता थी। अधिकारी ने कहा, जहां तक ऊर्जा से संबंधित मुद्दे की बात है तो यह निश्चित रूप से चर्चा का विषय था।

हम भारत के बारे में जानते हैं ... हमने भारत को विशेष रूप से कुछ भी करने के लिए नहीं कहा है। हम बहुत खुली बातचीत कर रहे हैं। हम जानते हैं कि हमने जो किया है, वह सभी देश करने में सक्षम नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda