कोरोना के आगे अमेरिका लाचार, संक्रमितों की संख्या 7 लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

वाशिंगटन। कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे अमेरिका में संक्रमण के मामले 7,00,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं। बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनिया के किसी भी देश में संक्रमण के मामले और मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या अमेरिका में है। अमेरिका में कोविड-19 के शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे तक 7,00,282 मामले सामने आए और 36,773 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में मरने वाले लोगों की संख्या 3,856 तक बढ़ी है लेकिन इन आंकड़ों में कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीजों के मौत के मामले भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें पहले नहीं गिना गया था।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने शुक्रवार तक मृतकों की संख्या 33,049 बताई। अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं। इसके बाद इटली में 22,745 लोगों की मौत हुई। हालांकि उसकी कुल आबादी अमेरिका की जनसंख्या का महज पांचवां हिस्सा है। स्पेन में 19,478 और फ्रांस में 18,681 लोगों की मौत हुई।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!