America का High Alert: अपने नागरिकों को दी चेतावनी, तुरंत Iran छोड़ो, हालात गंभीर

By अंकित सिंह | Feb 06, 2026

ईरान में स्थित वर्चुअल अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को बढ़ते तनाव के मद्देनजर अपने नागरिकों को 'तुरंत ईरान छोड़ने' की चेतावनी दी। सलाह में कहा गया है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सड़कों का बंद होना, सार्वजनिक परिवहन में बाधा और इंटरनेट का अवरुद्ध होना जारी है। ईरान सरकार मोबाइल, लैंडलाइन और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क तक पहुंच को प्रतिबंधित करना जारी रखे हुए है। एयरलाइंस ईरान से आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या रद्द करना जारी रखे हुए हैं।

बयान में आगे कहा गया है कि प्रदर्शनों से बचें, सतर्क रहें और अपने आस-पास के माहौल पर नज़र रखें। ताज़ा खबरों के लिए स्थानीय मीडिया पर नज़र रखें। अपनी योजनाओं में बदलाव के लिए तैयार रहें। अपना फ़ोन चार्ज रखें और अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क बनाए रखें ताकि उन्हें अपनी स्थिति की जानकारी मिलती रहे। ईरान में सुरक्षा संबंधी नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में पंजीकरण करें।

इसे भी पढ़ें: एशियाई बाजार में सोना मजबूत, मध्य पूर्व तनाव और फेड संकेतों पर निवेशकों की नजर

सलाह में यह भी कहा गया कि अमेरिकी-ईरानी दोहरी नागरिकता वाले लोगों को ईरानी पासपोर्ट पर ही ईरान से बाहर निकलना होगा। ईरानी सरकार दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देती है और अमेरिकी-ईरानी दोहरी नागरिकता वाले लोगों को केवल ईरानी नागरिक ही मानेगी। ईरान में अमेरिकी नागरिकों से पूछताछ, गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने का गंभीर खतरा है। अमेरिकी पासपोर्ट दिखाना या अमेरिका से संबंध साबित करना ईरानी अधिकारियों के लिए किसी को हिरासत में लेने का पर्याप्त कारण हो सकता है। जिन अमेरिकी नागरिकों के पास वैध अमेरिकी पासपोर्ट नहीं है, उन्हें ईरान से निकलने के बाद निकटतम अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास में इसके लिए आवेदन करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet में बड़े फेरबदल की तैयारी, CM Siddaramaiah दिल्ली में Congress आलाकमान से लेंगे हरी झंडी

रूस तो हमारा पक्का दोस्त है...अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने जयशंकर का दिखा धांसू अंदाज

Virat Kohli से विवाद Travis Head को पड़ा महंगा? पत्नी को मिली धमकी, World Cup का डरावना सच बताया

मृत बेटी होने से कहीं बेहतर है तलाकशुदा होना, ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा | Twisha Sharma Death Case