अमेरिका ने हमास के खिलाफ जमीनी हमले के बजाय अन्य विकल्पों पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2024

वाशिंगटन। शीर्ष अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों के बीच सोमवार को डिजिटल माध्यम से हुई बातचीत में अमेरिका ने दक्षिणी गाजा के रफह शहर में हमास के खिलाफ जमीनी हमलों के बजाय अन्य विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया। इजराइल रफह में जमीनी हमले करने पर विचार कर रहा है जिसका अमेरिका ने मानवीय आधार पर विरोध किया है और इसके कारण दोनों मित्र देशों के बीच संबंध में कुछ खटास आ गई है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में लोकसभा चुनाव के बाद सुधर सकते हैं भारत-पाक रिश्ते : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

अमेरिका और इजराइल के बीच ढाई घंटे से अधिक समय तक चली वीडियो कॉन्फ्रेन्स को दोनों पक्षों ने रचनात्मक और उपयोगी बताया। अमेरिका ने इजराइल को शहर पर पूर्ण हमला करने से बचने के लिए प्रोत्साहित किया। अमेरिका ने इसके बजाय हमास के नेताओं को मारने या उन्हें पकड़ने के लिए अधिक लक्षित कदम उठाए जाने पर जोर दिया ताकि आम नागरिकों पर इसका कम से कम असर हो।

प्रमुख खबरें

Sadhguru Isha Foundation Devastated | पूरी बिल्डिंग पानी में बह गई, ग्यिरोंग पोर्ट पर तबाही का खौफनाक मंजर, 80 सदस्यों वाली ईशा फाउंडेशन की टीम फंसी

अचानक आई बारिश और पास में नहीं है Umbrella? सुरक्षित रहने और Mobile-Electronic सामान बचाने के 3 Smart Tips

IRS Officer Bribery Case | CBI ने 40 लाख रुपये की रिश्वत मामले में IRS अधिकारी को किया गिरफ्तार, ठाणे कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया गैर-कानूनी

National Sports Day 2026: 29 August का ऐतिहासिक महत्व और Major Dhyan Chand का World Hockey में अविस्मरणीय योगदान