अमेरिका सबसे खराब स्थिति में है, डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान संकट पर दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगान नीति की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को जितनी बुरी स्थिति में डाला जा सकता था, वह उतनी खराब स्थिति में है। दो दशक तक चले युद्ध के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में 15 अगस्त को सत्ता अपने हाथों में ले ली थी। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, “हम जितनी बुरी स्थिति में हो सकते थे, उतनी ही खराब हालत में हैं। यह ऐसी स्थिति है कि जिसकी किसी ने दो सप्ताह पहले भी कल्पना नहीं की थी। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है और हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां तालिबान और बाकी लोग हमें निर्देश दे रहे होंगे और हमसे कहेंगे कि 31 अगस्त को निकल जाओ।”

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश