Biden ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’संबोधन में कहा America अडिग व अखंड है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार रात अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में रिपब्लिकन पार्टी से आह्वान किया कि वह अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण तथा देश को एकजुट करने के ‘‘काम को पूरा’’ करने के लिए उनके साथ दें और देश में राजनीतिक विभाजनों को कम करने की कोशिश करे। वार्षिक संबोधन के दौरान इस बार नजारा पिछले दो साल से अलग रहा, क्योंकि मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में रिलब्लिकन ने बहुमत हासिल कर लिया है। संबोधन के समय बाइडन के पीछे प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन केविनमैक्कार्थी बैठे नजर आए। वहीं दर्शक दीर्घा में भी अधिक संख्या में रिपब्लिकन सांसद दिखे।

इसे भी पढ़ें: Ro Khanna और Mike Waltz चुने गये हाउस इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसी कोई वजह नहीं जिस कारण हम इस नयी कांग्रेस में एक साथ काम नहीं कर सकते। ’’ बाइडन ने कहा, ‘‘ लोगों ने हमें एक स्पष्ट संदेश दिया है। केवल लड़ने के लिए लड़ना, केवल सत्ता के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना, संघर्ष के लिए संघर्ष करना, हमें कहीं लेकर नहीं जाता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ देश के लिए मेरा नजरिया हमेशा यह रहा है कि राष्ट्र की आत्मा को पुनर्स्थापित करना, अमेरिका का आधार मजबूत करना...देश को एकजुट करना।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हमें यहां यही काम पूरे करने के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Hair Care Tips: बालों में तेल लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा कोई फायदा? जानिए वजह

Monsoon Road Trip Destinations in India: बारिश में Long Drive का है Plan? ये 5 शानदार रूट्स आपका दिल जीत लेंगे!

Akal Takht का बड़ा एक्शन: CM Bhagwant Mann गुरु-विरोधी घोषित, Punjab में सियासी बवाल

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान