अमेरिका: न्यूयॉर्क में एक नौका में धमाके के कारण एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

अमेरिका के न्यूयॉर्क में हडसन नदी पर खड़ी एक नौका में विस्फोट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर के अग्निशमन विभाग के उप सहायक प्रमुख डेविड सिम्स ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ‘नॉर्थ रिवर वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट’ के पास ‘हंट्स पॉइंट’ नौका में हुई।

विस्फोट के कारण की जांच की जा रही है, लेकिन न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि इस बात का संदेह कम है कि यह कोई आपराधिक घटना थी। अमेरिकी तटरक्षक ने सोशल मीडिया पर बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब नाव पर सवार लोग आग या चिंगारी से जुड़ा काम कर रहे थे।

न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे बचाव दल ने नदी में 59 वर्षीय एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पाया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक शहर के पर्यावरण संरक्षण विभाग का कर्मचारी था लेकिन उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज