LAC विवाद पर अमेरिका खुलकर भारत के समर्थन में आया, बाइडेन प्रशासन ने चीन के उकसावे वाली हरकत की खोली पोल

By अभिनय आकाश | Mar 03, 2022

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलओसी पर ड्रैगन के उकसावे वाली हरकत पर अब अमेरिका खुलकर भारत के समर्थन में सामने आया है। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सांसदों को बताया कि चीन हर मोड़ पर भारत को उकसा रहा है और ऐसा ही वो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भी कर रहा है। वाशिंगटन चीनी उकसावे को रोकने के लिए भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रगति में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि बीजिंग द्वारा पूर्वी लद्दाख सीमा पर समझौतों के उल्लंघन की वजह से चीन के साथ भारत के संबंध अभी बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में चीन के नागरिक पर हुआ हमला, चीनी दूतावास ने दी जानकारी

पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद 5 मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध शुरू हो गया। 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद आमने-सामने आ गई। भारत पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध पर चीन के साथ पूरी स्पष्टता के साथ बातचीत कर रहा है कि वह यथास्थिति में किसी भी बदलाव या क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को एकतरफा रूप से बदलने के किसी भी प्रयास के लिए सहमत नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

Donald Trump ने लिंडसे ग्राहम को दी श्रद्धांजलि, बताया महान नेता

HDFC Bank के CEO Jagdishan की Salary में Mega Hike, सालाना पैकेज पहुंचा 15.13 करोड़ रुपये