अमेरिका और उत्तर कोरिया का कॉल्ड वॉर जारी, दोनो देशों का बातचीत से इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह चीन और रूस के उस मसौदा प्रस्ताव का विरोध करता है जो उत्तर कोरिया के महत्वपूर्ण निर्यातों पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को खत्म करने से जुड़ा है। अमेरिका ने इस प्रस्ताव के समय पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह ऐसे समय लाया गया है जब प्योंगयांग उकसावे वाली कार्रवाई की धमकी दे रहा है और परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप उन वायदों की दिशा में प्रगति करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं जो उन्होंने जून 2018 में सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ पहले सम्मेलन में किए थे। दोनों नेताओं ने देशों के बीच संबंधों में बड़े परिवर्तन करने, दीर्घकालिक शांति कायम करने और पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया था। उसने कहा कि लेकिन वह अकेला यह नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को कहा रॉकेटमैन, तो उत्तर कोरिया ने दे दी धमकी

संरा सुरक्षा परिषद सदस्यों को सोमवार रात भेजे गए मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक यह उत्तर कोरिया के निर्यातों पर लगाए गए प्रतिबंध खत्म कर सकता है और इसका उद्देश्य वहां के नागरिकों की आजीविका को बेहतर बनाना है। यह उत्तर कोरिया के लोगों के विदेशों में काम करने पर लगी पाबंदी हटाने से भी जुड़ा है और विदेशों में काम कर रहे सभी उत्तर कोरियाई लोगों को 22 दिसंबर तक वापस भेजने के फैसले को भी रद्द कर सकता है।

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर