अफगानिस्तान में भारत के योगदान को अमेरिका ने सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी विकसित करना ट्रंप की दक्षिण एशिया रणनीति का अहम हिस्सा है और इस पहल के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। अफगानिस्तान मामलों में अमेरिका की रक्षा उप मंत्री नैंसी जैक्सन ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में भारत के निवेश और सहयोग की सराहना करता है। हम अफगानिस्तान में सम्मानजनक एवं स्थाई समाधान पाने के प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे।

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान के दोबारा निर्माण और विकास में 2001 से सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भारत युद्धग्रस्त देश में अब तक 400 सामाजिक ढांचागत परियोजना पूरा कर चुका है और 150 पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं अफगानिस्तान के पुनर्निमाण में भारत के स्थाई प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। भारत एकजुट, संप्रभु, लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, स्थिर, समृद्ध और समावेशी अफगानिस्तान की यात्रा में उसका साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo ने FIFA World Cup में रचा नया इतिहास, बने सबसे उम्रदराज़ आउटफ़ील्ड स्टार्टर

Vastu Tips: Main Door पर क्यों जरूरी है स्वास्तिक? जानें इसके Vastu Secrets और चौंकाने वाले फायदे

रिकॉर्ड ब्रेकर Smriti Mandhana का जलवा, TIME ने माना उन्हें सबसे प्रभावशाली हस्ती

President Droupadi Murmu का मध्य प्रदेश दौरा, CM Mohan Yadav बोले- यह हमारे लिए गर्व की बात