अमेरिका के वरिष्ठ राजयनिक ने नेपाली प्रधानमंत्री से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2021

 काठमांडू| दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने बृहस्पतिवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: योग गुरु बाबा रामदेव नेपाल में करेंगे टेलीविजन चैनलों की शुरुआत

‘सम्मिट फॉर डेमोक्रेसी’ की मेज़बानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। अमेरिका और नेपाल के राजयनियक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर लू की यात्रा हो रही है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया, “बैठक के दौरान नेपाल-अमेरिका संबंधों, कोविड-19 महामारी के संदर्भ में सहयोग, महामारी के बाद उबरना और आम हितों के अन्य मामलों से संबंधित विभिन्न मामले चर्चा की गई।”

मंत्रालय ने कहा, “चर्चा में नेपाल की विकास प्राथमिकताओं के साथ-साथ मिलेनियम कॉन्फ्रेंस चेलेंजसहित अमेरिका के सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को भी शामिल किया गया।”

मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्षों ने नेपाल-अमेरिका संबंधों की समग्र स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। लू ने ‘सम्मिट फॉर डेमोक्रेसी’ में भागीदारी की पुष्टि करने के लिए देउबा का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने नेपाल के सेना प्रमुख से बातचीत की

बाइडन नौ-10 दिसंबर को ‘सम्मिट फॉर डेमोक्रेसी’ की मेज़बानी करेंगे। इस बीच दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी उपविदेश मंत्री केली कीडरलिंग बृहस्पतिवार को नेपाल पहुंची। लू बुधवार को नेपाल पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force