अमेरिका: इडाहो में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 10 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2024

अमेरिका के इडाहो में शनिवार को दो चौपहिया वाहनों की टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। इडाहो राज्य पुलिस ने एक बयान में बताया कि इडाहो फॉल्स में यूएस हाईवे 20 पर एक पिकअप वाहन और एक वैन के बीच सुबह करीब साढ़े पांच बजे टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि वैन चालक और पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इडाहो राज्य पुलिस के अनुसार, वैन में सवार नौ अन्य यात्रियों और पिकअप वाहन के चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इडाहो राज्य पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

बंगाल में PM मोदी ने वंदे मातरम को कहा राष्ट्रीय जागरण मंत्र, विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर शिव के महामंत्र मिटाएंगे हर दुख; मिलेगी संतान और धन-समृद्धि!

West Bengal: पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला: वोट बैंक के लिए घुसपैठियों की ढाल बनी ममता सरकार

T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री