अमेरिका : ओरेगन कंसर्ट स्थल के बाहर छह लोगों को मारी गई गोली, संदिग्ध अब भी फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2022

यूजीन (अमेरिका), (एपी) अमेरिका के यूजीन में आयोजित कसंर्ट स्थल के बाहर दो महिलाओं सहित छह लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है और मामले का संदिग्ध अब भी फरार है। ओरेगन की पुलिस ने यह जानकारी देते हुए चश्मदीदों से आगे आकर घटना की जानकारी देने की अपील की है। यूजीन पुलिस विभाग ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों को शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे यूजीन स्थित वॉउ हॉल के पिछले दरवाजे पर गोलीबारी की घटना होने की जानकारी मिली जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की। विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस मौके पर स्थिति का जायजा लेने और लोगों की मदद करने पहुंची। यूजीन पुलिस प्रमुख क्रिस स्कीनर ने बताया, जब सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो उम्मीद के अनुसार छह लोगों को गोली से घायल देखा।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav