अमेरिका ने कैदियों की अदला-बदली में देरी का आरोप लगाने को लेकर ईरान पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने उस पर तत्काल अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए मजबूर करने के वास्ते कैदियों की प्रस्तावित अदला-बदली में देरी का आरोप लगाने के लिए शनिवार को ईरान पर निशाना साधा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईरान के उप विदेश मंत्री की टिप्पणियों को ‘‘अपमानजनक’’ बताया। ईरान के उप विदेश मंत्री ने आरोप लगाया था कि अमेरिका और ब्रिटेन 2015 के ईरान परमाणु समझौते को बचाने के लिए कैदियों को ‘‘बंधक’’ बनाने का हथकंडा अपना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 418 नए मामले आए सामने, 12 और लोगों की मौत

इब्राहिम रईसी के ईरान का राष्ट्रपति चुनाव जीतने से पहले पिछले महीने छह दौर की परमाणु वार्ता बेनतीजा रही। अमेरिका लगातार कह रहा है कि वह सातवें दौर की बातचीत के लिए तैयार है और ईरान में बंदी बनाए अमेरिकी नागरिकों को फौरन रिहा करने की भी मांग कर रहा है। अरागची की टिप्पणियों के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने इस दावे को खारिज किया कि कैदियों की अदला-बदली पर पहले ही एक समझौता हो चुका था और उन्होंने कहा कि अमेरिका परमाणु वार्ता बहाल होने का इंतजार करते हुए कैदियों की अदला-बदली के संबंध में वार्ता जारी रखने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा समीक्षा: CM Y Khemchand Singh ने दिए संवेदनशील इलाकों में तैनाती के निर्देश

US Fed ने Interest Rate में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी की, 3 साल बाद कर्ज होगा महंगा

Hero Motors के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 3.36 गुना हुआ सब्सक्राइब

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की