अमेरिका : व्हाइट हाउस के पास बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2022

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस परिसर के बाहर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने शुक्रवार को बताया कि शादी की 56वीं सालगिरह मना रहे जेन्सविले, विस्कॉन्सिन निवासी जेम्स मुलर (76) और डोना मुलर (75) की बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस परिसर के बाहर स्थित लाफायेट पार्क में बिजली गिरने के बाद मौत हो गयी। पुलिस विभाग ने बताया कि तीसरे पीड़ित 29 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार शाम को मृत घोषित कर दिया। चौथी पीड़ित महिला की हालत गंभीर है।

इसे भी पढ़ें: नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर भड़का उत्तर कोरिया! चीन का दिया साथ, अमेरिकी नेता को कहा- अंतरराष्ट्रीय शांति नष्ट करने वाली लीडर

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने कहा, “लाफायेट पार्क में बिजली गिरने से लोगों के मारे जाने पर हम दुखी हैं। हमारी संवेदना उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और हम उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो अब भी अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Dimple Yadav ने Dushyant Gautam को Sikkim Governor बनाए जाने पर उठाए सवाल

अंकिता भंडारी के माता-पिता का Delhi के इंडिया गेट पर धरना, Rahul Gandhi ने दिया समर्थन

ओडिशा के नए राज्यपाल Braj Mohan Ram के कथित बयान पर BJD और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

IDBI Bank हिस्सेदारी बिक्री पर Nirmala Sitharaman का Akhilesh Yadav पर पलटवार, संप्रग दौर की दिलाई याद