अमेरिका यूक्रेन के 1,00,000 शरणार्थियों को पनाह देगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022

वाशिंगटन|  अमेरिका रूस के हमले के कारण यूक्रेन से पलायन करने वाले 35 लाख लोगों में से एक लाख तक शरणार्थियों को अपने देश में पनाह देगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बारे में आधिकारिक तौर पर घोषणा बृहस्पतिवार को होगी।

शरणार्थी एजेंसियों ने जो बाइडन प्रशासन से कुछ और कदम उठाने का आग्रह करते हुए कहा है कि अमेरिका यूक्रेन के लोगों के आगमन की प्रक्रिया को तेज करे। इससे पहले बाइडन प्रशासन ने 2022 बजट वर्ष के लिए शरणार्थियों की संख्या 1,25,000 तक सीमित करने की घोषणा की थी।

डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में इस संख्या में 15,000 की कटौती की गई थी।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस