चीन पर अमेरिका की सख्ती बरकरार, उठा सकता है कुछ और बड़े कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2020

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका चीन के खिलाफ और कदम उठाने की तैयारी कर रहा है हालांकि राष्ट्रपति के इन कदमों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलने के बाद से अमेरिका एवं चीन के बीच संबंधों में तनाव बहुत बढ़ गया है। कोविड-19 को लेकर ट्रंप ने चीन पर कई आरोप लगाए हैं। हांगकांग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर भी दोनों देशों के बीच मतभेद हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच तनाव के अन्य मुद्दे अमेरिकी पत्रकारों पर पाबंदी, उईगर मुस्लिमों के प्रति चीन का बर्ताव और तिब्बत में उसके कदम हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनीने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ कदम उठाए जाएंगे जो चीन से संबंधित होंगे। इसकी मैं पुष्टि कर सकती हूं।’’ 

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत