अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने दीर्घकालीन सहयोग को महत्व देता है: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

वाशिंगटन| व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने दीर्घकालीन सहयोग को महत्व देता है और उसका हमेशा से यह मानना रहा है कि एक समृद्ध और लोकतांत्रिक पाकिस्तान इस क्षेत्र में अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण है।

पाकिस्तान में प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम पर एक सवाल के जवाब में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका इस्लामाबाद के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को महत्व देता है।

उन्होंने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को महत्व देते हैं और हमेशा एक समृद्ध और लोकतांत्रिक पाकिस्तान को अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। हमारा रवैया हमेशा यही रहा है, चाहे नेतृत्व कोई भी हो।’’

हालांकि, साकी ने राष्ट्रपति जो बाइडन और शरीफ के बीच फोन कॉल की संभावना पर पूछे गये सवाल का जवाब देने से परहेज किया।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda