America on Pager Explosions: हिजबुल्लाह के खिलाफ पेजर अटैक की सच में अमेरिका को नहीं थी जानकारी, इजरायल ने यूं ही कर लिया दुनिया का सबसे खतरनाक अटैक?

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

लंबे समय से चले आ रहे इजरायल हिजबुल्ला संघर्ष ने सीरियल पेज ब्लास्ट के बाद एक नया रूप ले लिया है। इजरायल ने एक नए तरीके का उपयोग करते हुए हिजबुल्ला के करीब 3 हजार लड़ाकों को घायल कर दिया और करीब 11 की मौत हो गई। घायलों में लेबनान में ईरान के राजदूत भी शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बयान देते हुए कहा कि इस हमले के बारे में न उन्हें कोई जानकारी थी और न ही अमेरिका इसमें शामिल था। हालांकि एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि ऑपरेशन समाप्त होने के कुछ घंटों बाद इज़राइल ने जो बाइडेन प्रशासन को लेबनान पेजर विस्फोटों के बारे में जानकारी दी थी। 

इसे भी पढ़ें: Khamenei on India Muslim: भारत को लेकर बोलना ईरान को पड़ गया भारी, दोस्त इजरायल ने कहा- जल्द ही आजादी मिलने वाली है

इजराइल के सबसे करीबी सहयोगी अमेरिका ने ईरान से तनाव न बढ़ाने का आग्रह किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अधिक सावधानी बरतते हुए कहा कि अमेरिका कूटनीतिक समाधान के लिए दबाव बनाना जारी रखेगा। हमारी समग्र नीति एक समान है, अर्थात हम इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष का कूटनीतिक समाधान देखना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Arunachal Cabinet ने पारित किया प्रस्ताव, कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब