बगदादी के मौत के दौरान घायल हुए कुत्ते के पहचान उजागर नहीं करेगा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

वाशिंगटन। पेंटागन ने कहा कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी हमले में इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र-अल बगदादी को मौत के घाट उतारने के अभियान के दौरान घायल हुए श्वान की पहचान उजागर नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों के हमले में बगदादी के मारे जाने की घोषणा की थी। बताया गया था कि उत्तरपश्चिमी सीरिया में अमेरिका केश्वा न दस्ते ने एक तरफ से बंद सुरंग में आईएस सरगना का पीछा किया और जब उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट करके खुद को और तीन अन्य को उड़ा लिया था।

इसे भी पढ़ें: ISIS के खूंखार आतंकी बगदादी को मारने के बाद उसके शव का अमेरिका ने किया कुछ ऐसा...

एस्पर ने कहा कि उसकी पहचान की रक्षा कर रहे हैं। मिले ने बात का समर्थन करते हुए कहा कि हम श्वान की पहचान की रक्षा कर रहे हैं। इससे पहले जनरल मार्क मिले ने पत्रकारों से कहा था कि बगदादी के शव को फोरेंसिक डीएनए जांच के लिए एक सुरक्षित केन्द्र ले जाया गया था ताकि उसकी पहचान की पुष्टि की जा सके और उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसे उचित तरीके से किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले अलकायदा सरगना ओसामा बिन-लादेन को समुद्र में दफनाया गया था। 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी कार्रवाई में लादेन मारा गया था। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: Digital Age में ब्रेन स्ट्रोक का नया लक्षण Dystextia, मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना हो सकता है Stroke का संकेत

Meta Copyright Management Tool: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्सेस पॉलिसी पर मांगा जवाब, सिस्टम में दिखीं खामियां

Parliament में विपक्ष का हंगामा चर्चा से भागने की साजिश, Nitin Nabin बोले- जनता जानती है कौन दोषी

UP Rojgar Mela: प्रतापगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा अवसर, 13 अगस्त को Job Fair में ₹31000 तक मिलेगी Salary