Petrol की कीमतों पर Donald Trump की बड़ी चाल! अमेरिका खोलेगा अपना Strategic Petroleum Reserve, ईरान युद्ध के बीच राहत की तैयारी

By रेनू तिवारी | Mar 12, 2026

ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष और वैश्विक तेल बाजार में मची उथल-पुथल के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आम जनता को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका प्रशासन पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका के 'स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व' (SPR) यानी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार का इस्तेमाल करेगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र बजट सत्र के बीच विधानभवन को बम से उड़ाने की धमकी! जांच जारी

गौरतलब है कि ट्रंप ने पहले कई मौकों पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए इस भंडार का उपयोग करने को लेकर आलोचना की है। ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’, कच्चे तेल का वह आपातकालीन भंडार है, जिसे सरकार किसी बड़े भू-राजनीतिक संकट, युद्ध या आपूर्ति रुकने की स्थिति में इस्तेमाल के लिए भूमिगत गुफाओं में जमा करती है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह