9/11 हमलों से जुड़े सऊदी अरब के अधिकारी के नाम का खुलासा करेगा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका का न्याय विभाग सऊदी अरब के उस अधिकारी के नाम का खुलासा करेगा जिसका 11 सितंबर 2001 को हमले करने वाले अल-कायदा के आतंकवादियों से कथित तौर पर संबंध था। लंबे समय तक इस अधिकारी के नाम को गुप्त रखा गया। हमले के पीड़ितों के परिवारों द्वारा वर्षों से बनाए जा रहे दबाव पर एफबीआई और न्याय विभाग ने ‘‘इस विशिष्ट मामले की परिस्थितियों के मद्देनजर’’ सऊदी अरब के अधिकारी के नाम का खुलासा करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रेड वॉर पर राहत, ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने की समय सीमा बढ़ाई

यह मामला सऊदी अरब सरकार के लिए शर्म का विषय है जो अल-कायदा से संपर्क को लगातार खारिज करती रही है। इस व्यक्ति ने कुछ हमलावरों के अमेरिका पहुंचने के बाद कथित तौर पर उनकी मदद की थी। इन सभी 19 लोगों में से 15 सऊदी अरब के थे और उन्होंने चार एयरलाइनों का अपहरण करने और उन्हें न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और संभवत: व्हाइट हाउस या संसद पर गिराने की साजिश में भाग लिया था। न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और पेन्सिलवेनिया में हुए हमलों में करीब 3,000 लोग मारे गए थे और पीड़ित परिवारों ने सऊदी अरब सरकार पर मुआवजे की मांग करते हुए मुकदमा किया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में ई-सिगरेट पर पाबंदी लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

साल 2002 में हमलों की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि कुछ हमलावरों को सऊदी अधिकारियों से धन मिला था। इन अधिकारियों में से कम से कम दो सऊदी खुफिया अधिकारी थे। उस समय ये दोनों अधिकारी फहाद अल-थुमैरी और उमर-अल-बायूमी उस समय अमेरिका में सऊदी अरब दूतावास में तैनात थे। बाद की जांचों में इस दावे को खारिज किया गया कि वे अपहरण करने वालों के साथ शामिल थे लेकिन 2012 में एफबीआई रिपोर्ट में इन आरोपों को दोहराया गया तथा तीसरे व्यक्ति का भी जिक्र किया गया जिसने संभवत: उन्हें निर्देश दिए थे। हालांकि तीसरे व्यक्ति का नाम गुप्त रखा गया। ऐसे कयास लगाए गए कि इस शख्स का ताल्लुक सऊदी अरब के शाही परिवार से है। 

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी