नियामक कारणों से भारत को टीके नहीं दे पा रहा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

नयी दिल्ली। भारत को अमेरिका के वैश्विक दान कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस रोधी टीका मिलना बाकी है क्योंकि कुछ नियामक कारणों से आपूर्ति रुकी हुई है। मामले से अवगत लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने अमेरिका ने अमेरिका में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की आठ करोड़ खुराक पूरे विश्व में देशों को भेजने का संकल्प लिया था।

इसे भी पढ़ें: दुबई के विशाल बंदरगाह पर जहाज में भीषण विस्फोट, शहर की इमारतें हिलीं

जब यह पूछा गया कि भारत को टीके की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है तो अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका की ओर से देर नहीं हो रही। प्रवक्ता ने कहा, “जैसा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी, अमेरिका अपने टीके के उत्पादन में से आठ करोड़ खुराक दुनियाभर के देशों को देगा।” उन्होंने कहा, “टीके की खुराक भेजने से पहले हर देश को अपनी संचालन, नियामक और विधिक प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

प्रमुख खबरें

UCC पर Sanjay Jha जल्द मिलेंगे Amit Shah से, 14 सितंबर की रात तक की मुख्य खबरें

Airtel और Jio के आरोपों के बाद Vodafone Idea पर TRAI की नजर, होगी जांच

Spanish Grand Prix में Kimi Antonelli ने जीता खिताब, Lando Norris तीसरे स्थान पर रहे

Goa में गठबंधन के बाद Vijay Sardesai के घर पहुंचे Arvind Kejriwal