G20 Summit में हिस्सा लेंगी अमेरिका की वित्त मंत्री येलेन, भारतीय समकक्ष के साथ करेंगी बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन नयी दिल्ली जाएंगी और वह सात से दस सितंबर तक वहां आयोजित हो रहे जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान जेनेट अमेरिका के सहयोगी देशों को यूक्रेन के लिए सामूहिक आर्थिक सहयोग बनाए रखने के वास्ते एकजुट रहने पर जोर देंगी साथ ही अपने भारतीय समकक्षों के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी।

विज्ञप्ति में वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘दिल्ली यात्रा के दौरान येलेन यूक्रेन के लिए हमारे सामूहिक आर्थिक समर्थन को बनाए रखने के लिए अमेरिका के साझेदारों को एकजुट करना जारी रखेंगी। वह रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के महत्व पर भी चर्चा करेंगी।

प्रमुख खबरें

गोमती का जलस्तर बढ़ने से Lucknow के Ekana Stadium और शहीद पथ पर भरा पानी

Russian Army में फंसे 69 भारतीयों पर MEA ने मांगी जानकारी, 139 को अब तक कराया गया मुक्त

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार